भागलपुर, मई 9 -- बांका से आनंद की रिपोर्ट साल के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य, जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के निपटारे हेतु कुल 13 बेंचों का गठन किया गया है। विभिन्न प्रकार के मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली बिल, श्रम एवं अन्य सुलह योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.