भागलपुर, अप्रैल 16 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। अहीरों दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव कार्यक्रम का आज भव्य समापन होगा। अंतिम दिन रावण वध एवं भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी मुख्य आकर्षण रहेगी। पिछले कई दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा वाचक द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि समापन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.