बांका: रामनवमी पर क्षेत्र में उत्सवी माहौल, ध्वजारोहण की तैयारी
भागलपुर, मार्च 27 -- बांका। रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। गांव-गांव में मंदिरों और पूजा स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है तथा श्रद्धालु ध्वजारोहण की तैयारी में जुटे हुए हैं। कई स्थानों पर राम भक्तों द्वारा मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीराम की आराधना कर रहे हैं। रामनवमी को लेकर युवाओं में भी खास उत्साह देखा जा रहा है। कई स्थानों पर रामनवमी जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी अंतिम चरण में है। स्थानीय समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी का पर्व श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.