भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। रामनवमी पर्व को लेकर बौसी प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने के लिए रामनवमी आयोजन समिति की बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसके लिए विभिन्न मोहल्लों और मंदिरों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। युवाओं द्वारा अखाड़ा और झांकी की तैयारी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी पर्व को लेकर सतर्क है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं, ताकि क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.