भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। रब्बीडीह में प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य को लेकर तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को निर्माण कार्य से पहले विशेषज्ञों की टीम द्वारा मिट्टी की जांच की जाएगी। बताया गया कि पुल निर्माण से पहले जमीन की गुणवत्ता और उसकी मजबूती की जांच करना जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंचकर मिट्टी के नमूने एकत्र करेगी और उसकी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुल के डिजाइन और निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र के कई गांवों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में लोगों को विशेष रूप से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...