भागलपुर, अप्रैल 16 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। आकाश में काले बादल मंडराने से गेहूं की फसल की कटाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों जिले में गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है और किसान कटाई व मड़ाई की तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसे में मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कई किसानों का कहना है कि अगर बारिश हो गई तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में कटे हुए गेहूं भीगने से गुणवत्ता खराब हो सकती है। किसान जल्द से जल्द फसल सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हैं। मौसम विभाग की ओर से भी बदलते मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल समेटने में लगे हैं ताकि किसी तरह नुकसान से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...