भागलपुर, फरवरी 28 -- बेलहर (बांका)। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दो वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारे ने बच्ची की हत्या कर शव को ग्रामीण सड़क पर फेंक दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार बच्ची शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दरवाजे पर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद शाम में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उपेंद्र नाथ वर्मा शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं शनिवार पूर्वाह्न करीब दस बजे एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने च...