अररिया, दिसम्बर 16 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के लहरनियां गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित अनुज सिंह के बयान पर गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मिलकर मारपीट की। घटना में पीड़ित को चोटें आईं, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से आपसी विवाद को शांति से सुलझाने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.