भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के वन क्षेत्रों में इस समय महुआ की फसल अच्छी होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। महुआ को यहां के ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। हालांकि बिहार सरकार द्वारा महुआ चुनने और उसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद वन क्षेत्र के लोग अपनी जीविका के लिए इस पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महुआ से उन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिलता है और इससे परिवार के खर्च चलाने में मदद मिलती है। इस बार अच्छी पैदावार होने से लोगों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है। हालांकि सरकारी प्रतिबंध को लेकर ग्रामीणों में चिंता भी बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...