बांका: महारुद्र यज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, अप्रैल 12 -- जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका जिले के बेलहर स्थित झामा मैदान में आयोजित महारुद्र यज्ञ इन दिनों आस्था का केंद्र बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। इसके साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुआं, जल परी, नौका झूला जैसे मनोरंजन के साधन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों की भी अच्छी कमाई हो रही है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.