भागलपुर, जनवरी 23 -- बांका। महाराष्ट्र के पंचुड़ा रेल स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मृत हुए मजदूर का शव बौसी प्रखंड पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सिंटू लैया के रूप में हुई है, जो मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था। बताया जाता है कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-पिता और पत्नी सदमे में हैं, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सिंटू मेहनती युवक था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी उठ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.