भागलपुर, अप्रैल 16 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। महादेवपुर पैक्स चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 349 वोटों से हराकर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। जीत के बाद अध्यक्ष ने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के किसानों और सदस्यों के हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने पैक्स को और मजबूत बनाने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- महादेवपुर पैक्स में 65.45 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें ...