बांका, जुलाई 13 -- बांका, एक संवाददाता। मेहनत, लगन और नवाचार के बल पर बांका के8 रिंकू देवी ने कृषि क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को आजीविका का माध्यम बनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि हजारों किसानों के लिए प्रेरणा भी बन गई हैं। प्रशिक्षण से शुरू हुआ उनका सफर आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। रिंकू देवी ने आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए मशरूम की व्यावसायिक खेती शुरू की और इसके साथ मधुमक्खी पालन को जोड़कर आय के नए स्रोत विकसित किए। उनकी सफलता को देखते हुए आसपास के किसानों ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू किया। अब तक वह 4000 से अधिक किसानों, महिलाओं और युवाओं को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन तथा स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दे चुकी हैं। कृषि में उत्कृष्ट योगदान के लिए रिंकू देवी क...