भागलपुर, अप्रैल 18 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट जिले के गोपालपुर गांव के समीप एक बाइक सवार मवेशी को बचाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक सवार तेज गति से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.