भागलपुर, फरवरी 26 -- बांका। प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में होली पर्व को लेकर प्रतिदिन होली गीतों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भजन मंडली द्वारा पारंपरिक फगुआ गीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान के समक्ष अबीर-गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। शाम के समय आरती के बाद सामूहिक होली गायन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...