भागलपुर, फरवरी 12 -- बांका, एक संवाददाता। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मजदूरों की समस्याओं को लेकर मजदूर यूनियन द्वारा आज बांका शहर में दोपहर बाद प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि महंगाई, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और ठेका प्रथा जैसे मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मजदूर जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करेंगे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.