भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के पेंसराहा गांव में गुरुवार को मछली मारने के दौरान एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोती खैरा के 45 वर्षीय पुत्र गोरखा खैरा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गोरखा खैरा गांव के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह पलाश के पेड़ के नीचे बैठा था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद आनंदपुर थाना की पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...