भागलपुर, दिसम्बर 19 -- बांका। मकैता बबूरा पंचायत के पूर्व सरपंच के निधन की खबर से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताया गया कि वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की। उनके निधन को पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों का तांता उनके आवास पर लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...