बांका: मंदार रोपवे में एनडीआरएफ का प्रशिक्षण जारी
भागलपुर, अगस्त 4 -- बांका, एक संवाददाता। बौंसी स्थित ऐतिहासिक मंदार रोपवे परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। प्रशिक्षण के दौरान टीम के जवान रोपवे में किसी भी प्रकार की आपदा अथवा तकनीकी खराबी की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास कर रहे हैं। आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ रस्सी आधारित रेस्क्यू तकनीक का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित राहत कार्य सुनिश्चित करना है। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी संभावित दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इस तरह का अभ्यास आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.