भागलपुर, अप्रैल 24 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले के प्रसिद्ध मंदार क्षेत्र में मां बगुला मुखी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मंदिर परिसर में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा पूरे कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन दूर-दराज से आने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यह आयोजन क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और बढ़ाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...