बांका: भैरोगंज खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
भागलपुर, मई 14 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र स्थित इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय भैरोगंज के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम बांका राजकुमार एवं पूर्व मुखिया सहेन्द्र दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। मैच शुरू होते ही मैदान पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवकों और ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.