बांका: भू-विवाद मामलों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित
भागलपुर, जून 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन को लेकर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि सीमांकन, रास्ता विवाद, कब्जा और बंटवारे से जुड़े कई मामले पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा संबंधित मामलों के समाधान की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का स्थानीय स्तर पर निपटारा कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जरीडीह अंचल कार्यालय में जनता दरबार, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान इससे न्यायिक प्रक्रिया का बोझ भी कम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.