भागलपुर, मार्च 7 -- बांका। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी की संयुक्त अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन की मापी, रास्ता विवाद, सीमांकन तथा कब्जे से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि जटिल मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद को लेकर होने वाले झगड़े को रोकने के उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों को न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.