भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, रसीद कटौती तथा अन्य भू-संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि जटिल मामलों को जांच के लिए संबंधित कर्मचारियों को सौंपा गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय के कर्मी तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने सुनी लोगों की समस्या, दिया निदान का निर्देश लोगों ने इस पहल की सराहना करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.