बांका: भीषण गर्मी में वाटर एटीएम बंद, पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे लोग
भागलपुर, मई 16 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट भीषण गर्मी के बीच अमरपुर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर एटीएम से पानी नहीं मिलने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में लगे वाटर एटीएम कई दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। मजबूरन लोग दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के दिनों में आम लोगों को राहत देने के लिए वाटर एटीएम लगाया गया था, लेकिन समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण यह शोपीस बनकर रह गया है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द खराब पड़े वाटर एटीएम को चालू कराने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.