भागलपुर, अप्रैल 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में कई घंटों तक बिजली गायब रहने से घरों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। पंखे और कूलर बंद रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। व्यापारियों और छोटे दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां कई जगहों पर रात में भी बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों ने विभाग से जल्द सुधार की मांग की है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ी हुई मांग और तकनीकी कारणों से समस्या हो रही है, जिसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.