भागलपुर, अप्रैल 2 -- बांका। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित भिट्टी गांव के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य पहुंच पथ के पक्कीकरण की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक जाने वाली सड़क कच्ची और जर्जर है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को काफी परेशानी होती है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.