भागलपुर, मार्च 15 -- बांका। जिले के भरको बीआरसी के समीप शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.