बांका: बौसी में मोटर दुकान से एक लाख की चोरी
भागलपुर, मई 14 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। बौसी-दुमका मुख्य मार्ग स्थित एक मोटर दुकान में चोरों ने ताला काटकर करीब एक लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। दुकान मालिक जब गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नगद रुपये सहित कई सामान गायब थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान में रखे नगद रुपये और जरूरी उपकरण लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में तेज आंधी और बारिश के कारण किसी को घटना की भनक नहीं लगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.