भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। बौसी बाजार में लगी हाई मास्ट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी है, जिसके कारण शाम ढलते ही पूरे बाजार क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में शाम के समय लोगों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से असुरक्षा की भावना बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो जाती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बाजार में फिर से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके और लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.