लखीसराय, मार्च 21 -- (बांका) एक संवाददाता। बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत रामसरैया-बेलहर मुख्य मार्ग पर रामसरैया मोड़ के समीप भुतहा पुल मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और फिसलन भरी सड़क के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बोलेरो को काफी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि भुतहा पुल मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.