भागलपुर, अप्रैल 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के बेला स्थित प्राचीन शिव मंदिर से चोरों द्वारा घंटा चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर मुख्य द्वार पर लगा पीतल का घंटा खोलकर ले गए। सुबह पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने जब घंटा गायब देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इस घटना को आस्था पर हमला बताते हुए जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बांका: बेला शिव मंदिर से घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएग...