भागलपुर, मार्च 28 -- बांका। जिले के बेलारी गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को देश के नामचीन पहलवानों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दंगल में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया है और कई रोमांचक मुकाबले पहले ही हो चुके हैं। फाइनल मुकाबले में दो दिग्गज पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा मंच, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.