भागलपुर, मार्च 27 -- बांका। क्षेत्र के बेलारी पंचायत में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस दंगल में बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के आठ राज्यों के नामी पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के पहलवान पारंपरिक कुश्ती के दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे। दंगल को लेकर गांव में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अखाड़े की व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। दंगल देखने के लिए आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्म...