भागलपुर, अप्रैल 16 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। बेलहर में आयोजित महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही पूजा-अर्चना और परिक्रमा करने वालों की लंबी कतार देखी जा रही है। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। धार्मिक वातावरण के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए जा रहे हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांका: राम कथा महोत्सव आज होगा संपन्न सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.