भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। बेलहर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को शिक्षा मंत्री का आगमन होगा। शिक्षा मंत्री बछौर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जिले के शिक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की स्थिति, सरकारी योजनाओं की प्रगति और विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। स्मार्ट क्लास शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में ...