भागलपुर, अप्रैल 17 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिले के बेलहर बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी सक्रिय है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्कूटी चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.