भागलपुर, मार्च 24 -- बांका एक संवाददाता सुईया थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक जब घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था, तभी उसके पिता ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर सुईया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पेरुरायडीह गांव निवासी बालेश्वर यादव, पिता प्रमोद यादव के रूप में हुई है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.