भागलपुर, मार्च 22 -- बांका। जिले में बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज एवं कार्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने बिहार की संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली परंपरा पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया। अधिकारियों ने बिहार के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला और युवाओं को राज्य के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कई जगहों पर प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर लोगों ने बिहार की समृद्ध विरासत को याद करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.