भागलपुर, अप्रैल 5 -- बांका। अमरपुर प्रखंड के अमरपुर फीडर अंतर्गत बंधाव गांव में बिजली का पोल उपलब्ध रहने के बावजूद कृषि फीडर का कनेक्शन नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन कनेक्शन नहीं होने के कारण उन्हें डीजल पंप पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों ने बताया कि गांव में बिजली का पोल तो लगा दिया गया है, लेकिन अब तक कृषि फीडर से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। कई बार विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द कृषि फीडर का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए ताकि सिंचाई में सुविधा हो सके और खेती पर अतिरिक्त खर्च कम हो।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.