बांका: बिजली करंट लगने से युवक की मौत
भागलपुर, मई 22 -- बांका से जितेंद्र की रिपोर्ट धोरैया थाना क्षेत्र के जयपुर पंचायत अंतर्गत नया टोला मड़पा गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक करीब 32 वर्षीय धन्नी राय इसी गांव निवासी बालेश्वर राय का पुत्र था। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि वह अपने घर के पंखे से तार जोड़ रहा था। इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज हेतु उसे धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हाशिम गांव पहुंचे तथा इसकी सूचना धोरैया थाना को दी गई। यह भी पढ़ें- बांका: धर्मपुर गांव में करंट लगने से व्यक्ति मूर्छित, गंभीर हालत में रेफर सूचना मिलते ही धोरैया पुलिस घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.