बांका: बालू लदे पांच जुगाड़ वाहन जब्त, चालक फरार
भागलपुर, जुलाई 24 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चपरी मोड़ के समीप खान विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे पांच जुगाड़ वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही सभी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। खान निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों की जांच की गई, जिसमें आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध चालान के बालू ढुलाई करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.