लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। बांका जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में गेहूं, मसूर और चना जैसी फसलें तैयार अवस्था में हैं, ऐसे में बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसान सुबह से ही अपने खेतों का जायजा लेने में जुटे हैं। कई किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश से फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं बारिश के कारण देर रात से बिजली आपूर्ति भी ठप है, जिससे सिंचाई और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजा और उचित सहायता की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...