भागलपुर, मार्च 22 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार की सुबह मौसम ने एक अलग ही रूप दिखाया। सुबह से ही आसमान घने कोहरे की चादर से ढका रहा, जिसके कारण दृश्यता कम होने से सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी देखी गई। सुबह करीब सात बजे तक कोहरे का असर बना रहा और लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा और आसमान में धूप निकल आई। धूप खिलने के बावजूद हल्की ठंडक बनी रही, जिससे तापमान में गिरावट का एहसास होता रहा।शाम तक मौसम साफ रहने और धूप निकलने से खासकर सब्जी और गेहूं उत्पादक किसानों ने राहत की सांस ली। लगातार बारिश के कारण फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी, लेकिन धूप निकलने से खेतों में नमी संतुलित होने की उम्मीद जगी ...