भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के बारा गांव में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिनों तक अखंड रामधुन संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। पूरे गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.