भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब से लदी पिकअप को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किस स्थान पर इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...