भागलपुर, फरवरी 14 -- बांका। बाराहाट थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है। आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.