भागलपुर, जनवरी 30 -- बांका। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत बोड़ा सुईया पंचायत के बाराटांड़ गांव में आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब गांव का संपर्क अन्य इलाकों से लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.