बांका: बाइक से गिरकर महिला की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
भागलपुर, जून 5 -- कटोरिया से कविंद्र सिंह की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर जमदाहा ओपी क्षेत्र के बहदिया गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जमदाहा ओपी क्षेत्र के धानवरण गांव निवासी रसिकलाल मुर्मू की पत्नी तालो हेंब्रम (50) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालो हेंब्रम अपने बेटे के साथ बाइक से कटोरिया से घर लौट रही थीं। बाइक पर उनके नाती-नातिन भी सवार थे। इसी दौरान बहदिया गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले गए। यह भी पढ़ें- कुशमाहा-नोनियाद सड़क पर कार-बाइक की टक्कर वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.