बांका: बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में चालक जख्मी
भागलपुर, मार्च 24 -- बांका। एक संवाददाता जिले के गंगापुर गढ़ैल गांव के समीप सोमवार की रात एक बाइक और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.